जहानाबाद में स्वतंत्रता दिवस से पहले ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा

जहानाबाद : जहानाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने 1100 मीटर का तिरंगा लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। शहर के स्पोर्ट्स कंपलेक्स से से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाजार से होते गांधी मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ।

इस दौरान सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर तरफ वंदे मातरम और भारत माता के नारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा। बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं एवं स्थानीय लोग इस यात्रा में शामिल थे। पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

भारत माता की जय, वंदे मातरम वीर शहीद अमर रहे के जयघोष से पूरा जहानाबाद गूंज उठा साथ ही झांकी की भी प्रस्तुति की गई। हाथ में तिरंगा हम हैं आजादी के जश्न में ऐतिहासिक पल को यादगार बना रहे थे। मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 76वीं वर्षगांठ पर 1100 मीटर का तिरंगा यात्र निकालकर देश के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को याद किया है। यात्रा में स्थानीय लोग और छात्र-छात्राओं ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

https://22scope.com/foundation-stone-of-amrit-bharat-station-scheme-jehanabad-station-also-laid/

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...