रोज वैली ग्रुप की जब्त संपत्तियों पर अतिक्रमण, ईडी ने राज्य सरकारों को लिखा पत्र

रांची: ईडी ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, त्रिपुरा और झारखंड की सरकारों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि चिटफंड कंपनी रोज वैली ग्रुप की जब्त की गई संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है। एजेंसी ने आग्रह किया है कि राज्य प्रशासन अतिक्रमण मुक्त कराकर संपत्तियों को सुरक्षित रखे।

ईडी द्वारा जब्त संपत्तियों की नीलामी कर जमाकर्ताओं को धन लौटाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए गठित संपत्ति निपटान समिति (एडीसी) भी इस पत्र की सह-हस्ताक्षरकर्ता है।

कई राज्यों में जब्त संपत्तियों पर अतिक्रमण

ईडी के अनुसार, बंगाल, ओडिशा, बिहार, त्रिपुरा और झारखंड में जब्त की गई जमीन पर अतिक्रमण बढ़ रहा है। ईडी ने अब तक 494 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1,069 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है, जिसमें अकेले पश्चिम बंगाल की कुर्क संपत्तियों का मूल्य 1,184 करोड़ रुपये है।

जमाकर्ताओं को धन वापसी प्रक्रिया जारी

ईडी द्वारा जारी बयान के अनुसार, जस्टिस दिलीप कुमार सेठ (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में गठित संपत्ति निपटान समिति के माध्यम से रोज वैली पोंजी योजना के 3,652 जमाकर्ताओं को 2.29 करोड़ रुपये की धन वापसी का अंतिम और पांचवां चरण पूरा किया गया है। अब तक 32,319 जमाकर्ताओं को कुल 21.98 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं।

ईडी ने कहा है कि आगामी महीनों में और अधिक जमाकर्ताओं को धन वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी, क्योंकि संपत्ति निपटान समिति द्वारा दावों की जांच और सत्यापन किया जा रहा है।

Saffrn

Trending News

Inflation Impact: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बढ़े राशन, दूध और साबुन...

 पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से रांची समेत झारखंड में रोजमर्रा के सामान महंगे हो गए हैं। दूध, दाल, साबुन और बस किराये पर असर...

JAC Vocational Result 2026: इंटर वोकेशनल परीक्षा में 95.48% छात्र सफल,...

जैक ने इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 95.48 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष से...

Jharkhand DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60%...

 झारखंड सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% करने जा रही है। कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लग...

CBSE OSM Controversy: री-इवैल्युएशन में गलत Answer Sheet अपलोड होने का...

 सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों ने री-इवैल्युएशन में गलत आंसर शीट अपलोड होने का आरोप लगाया है।CBSE OSM...

JPSC JET Exam Update: शिक्षा और ओड़िया विषय की रद्द परीक्षा...

 जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा की रद्द हुई शिक्षा और ओड़िया विषय की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 14 जून...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img