जेबीवीएनएल पर आधुनिक पावर के 45 करोड़ रुपये का बकाया

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) पर आधुनिक पावर के 45 करोड़ रुपये का बकाया हो गये हैं. इस बकाया बिल का भुगतान समय पर नहीं हो पाया, जिसकी वजह से रविवार आधी रात के बाद राज्य की बिजली काट दी गयी. इससे राज्य को 180 मेगावाट बिजली मिलनी बंद हो गयी.

वहीं, अन्य स्रोतों से भी करीब 20 मेगावाट कम बिजली मिल रही है. इस कारण राज्य में बिजली संकट उत्पन्न हो गया. लोडशेडिंग कर जैसे- तैसे बिजली की आपूर्ति की जा रही है: विभागीय सूत्रों के अनुसार इस संकट संकट का समाधान अगले 18 घंटे के बाद ही संभव है. इधर इस बिजली कटौती का असर राजधानी के अलावा अन्‍य जगहों (डीवीसी एरिया को छोड़कर) पर भी पड़ा है.

गर्मी के इस मौसम में बेतरतीब बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इनवर्टर जवाब दे दे रहे हैं. वहीं, अनियमित बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज के कारण राजधानी के जलागारों से जलापूर्ति बाधित हो रही है. वहीं, घरों में लगी- बोरिंग से भी पानी भरना मुश्किल हो रहा है. आधुनिक पावर को 21 करोड़ का भुगतान किया गया : सेंट्रल पूल से बिजली लेने के एवज में राज्य को 75 दिनों के अंदर बिल का भुगतान करना पड़ता है. यह भुगतान ‘प्राप्ति ऐप’ के जरिये किया जाता है.

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...