Jamshedpur: मास्क की जांच व दुकानों में गाईड-लाईन की टोह लेने पहुंचे एडीएम

जमशेदपुर : मास्क की जांच व दुकानों में गाईड-लाईन की टोह लेने पहुंचे एडीएम नंदकिशोर लाल ने सबसे पहले एक जुता पॉलिश करने वाले को बगैर मास्क का देखकर बिगड़ गए। इसके बाद उन्होंने उसे मास्क भी दिया और मास्क बराबर पहनने की भी सलाह दी। 16 अप्रैल से शुरू हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत आंशिक एवं पूर्ण लॉकडाउन के बाद झारखंड सरकार ने 3 मई से अनावश्यक कुछ दुकानों को छोड़ सभी दुकानें खोलने की अनुमति दी है। इस दौरान बाजारों में अनावश्यक भीड़ ना हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर के सभी बाजारों पर नजर रखी जा रही है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर साकची बाजार पहुंचे जहां उन्होंने कुछ अनावश्यक दुकानें खुली भी पाई उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते भी देखा गया। उन्हें फटकार लगाई। एडीएम नंदकिशोर लाल ने अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर कहा प्रशासन की ओर से हर चौक-चौराहो में हेलमेट और मास्क की जांच की जा रही है। नियमों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...