पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल यानी 13 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक करने वाले थे। लेकिन बीजेपी कार्यालय के बाहर संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए धरना प्रदर्शन किया था इसके बाद नड्डा की बैठक दूसरी जगह शिफ्ट कर दी गई। वैसे इस घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

पटना DM ने सुरक्षा का जायजा लिया और अधिकारियों का दिया दिशा निर्देश
आपको बता दें कि पटना एसडीएम ने कल रातोंरात आदेश जारी कर दिया कि वीरचंद पटेल मार्ग पर किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन नहीं होगा प्रतिबंधित रहेगा। आदेश में कहा गया है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विवाद और विरोध को देखते हुए सत्ता पक्ष के दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा और जदयू कार्यालय के बाहर विशेष पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही किसी भी स्थिति में पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है। आज सभी पार्टी के कार्यालय के बाहर पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सुरक्षा का जायजा लिया और अधिकारियों का दिशा निर्देश दिया।
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : BJP कार्यालय के बाहर संविदा कर्मियों का हल्लाबोल, नड्डा के पहुंचने से पहले भारी हंगामा
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















