बीजेपी ने की महाधिवक्ता को हटाने की मांग
रांची : आपराधिक षड्यंत्र- झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन
बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने महाधिवक्ता राजीव रंजन पर बड़ा आरोप लगाया है.
उन्होंने महाधिवक्ता पर आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है,
और उन्हें हटाकर सीबीआई से जांच की मांग की.
आपराधिक षड्यंत्र : सीबीआई जांच की मांग
बिरंची नारायण ने विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्रनाथ महतो से कहा कि अखबार के माध्यम से
जानकारी मिली है कि राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन राज्य के अपराधियों से मिलकर
आपराधिक षड्यंत्र में शामिल हैं. इसकी जांच हो और जल्द से जल्द उन्हें हटाया जाय.
इस मामले की सीबीआई जांच भी होनी चाहिए.

अनुसूचित जनजातीय बालक आवासीय उच्च विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी
जेएमएम विधायक रामदास सोरेन ने सदन में घाटशिला के उपड़ पावरा में सरकार द्वारा
अनुसूचित जन जातीय बालक आवासीय उच्च विद्यालय में मूलभूत बुनियादी सुविधाओं की
कमी का मामला उठाया. इस मंत्री चम्पई सोरेन ने जवाब देते हुए कहा कि सत्र समाप्ति
के बाद जल्द से जल्द सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाया जाएगा.
आपराधिक षड्यंत्र : पीडीएस डीलरों को 16 महीने से नहीं हुआ भुगतान
आजसू विधायक लंबोदर महतो ने सवाल उठाया कि राज्य के पीडीएस डीलरों के कमीशन
का भुगतान 16 महीने से नहीं हुआ है. प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख ने जवाब देते हुए कहा कि
पूरे राज्य में 25110 डीलर और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से खाद्यान का वितरण होता है,
लेकिन जो पैसे का भुगतान नहीं हुआ वो केंद्र के द्वारा नहीं मिल पाया है. उसमें से 4 महीने के पैसे भेजे गए हैं.
जैसे ही और पैसे केंद्र से प्राप्त होंगे, इसका तुरंत वितरण किया जाएगा.
मंत्री ने कहा कि दो से तीन महीने में भुगतान कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट: मदन सिंह

















