कोरोना से हुई मौत के बाद परिजनों को मिली राहत सामग्री, 39 परिवारों को किया गया चिन्हित

डीएम ने राहत विरतण वाहन को किया रवाना

बेगूसराय : बेगूसराय में कोविड-19 में घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद समाज कल्याण विभाग एवं केयर इंडिया के द्वारा राहत सामग्री दिया जा रहा है. आज समाहरणालय में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने राहत वितरण वाहन को रवाना किया.

बेगूसराय जिले में ऐसे 39 परिवारों को चिन्हित किया गया है, इस परिवार के कमाऊ सदस्य की कोरोना के दौरान मौत हुई है उन्हें राहत किट दी जा रही है. राहत किट में 1 माह का राशन और घरेलू उपयोग की सभी सामग्री दी जा रही है. जिन परिवार में 5 सदस्य हैं, उन्हें एक किट और 5 से ज्यादा सदस्य वाले परिवार को दो किट दिया जा रहा है.

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग और केयर इंडिया के माध्यम से परिवारों को चिन्हित किया गया है और उन्हें राहत दी जा रही है. ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिसके परिवार में कमाऊ सदस्य की मौत हुई है. फिलहाल 39 परिवारों को चिन्हित कर राहत दी गई है, और भी परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि उन्हें भी राहत दी जा सके.

रिपोर्ट : सुमित

NMCH में कोरोना विस्फोट, 59 डॉक्टर और 18 मेडिकल स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...