Giridih : व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों ने खोया आपा, सड़क के बीचो-बीच कर दिया…

Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में पेसरा बहियार के रहने वाले प्रभु दास नामक व्यक्ति की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे मर्माहत उसके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार की सुबह चैताडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। जिसके कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Giridih : घर के बाहर घायल अवस्था में मिला था व्यक्ति

मौके पर मृतक के परिजनों ने बताया कि 1 अगस्त की रात को करीब 9 बजे प्रभु दास घर के बाहर घायल अवस्था में मिले थे। जिसके बाद परिजनों ने प्रभु को सदर अस्पताल ले गए। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन मामले में पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सरवा पंचायत की मुखिया के निलंबन के बाद हड़ताल पर बैठे मुखिया संघ, बोले अमर बाउरी… 

इधर सड़क जाम की सूचना पाकर पचंबा थाना प्रभारी मंटु कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया। इस दौरान थाना प्रभारी मंटु कुमार ने मृतक बेटे को दाह संस्कार के लिए कुछ सहायता राशि देने के साथ ही मामले में जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Patna Tax Meeting: GSTR-3B से Real Estate Revenue Gap तक, पटना...

Patna Tax Meeting: राज्य में कर राजस्व बढ़ाने, टैक्स अनुपालन को बेहतर बनाने और राज्य एवं केंद्र के कर प्रशासन के बीच समन्वय मजबूत...

Jamshedpur Tinplate Accident: जमशेदपुर में टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में...

Jamshedpur Tinplate Accident: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में शुक्रवार को मिट्टी भराई के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व इनकम टैक्स...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा-III, नई दिल्ली ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हैदराबाद के तत्कालीन...