मुजफ्फरपुर : मनियरी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच दबंगई को लेकर मारपीट हुई. गुस्सायें ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक वर्तमान प्रत्याशी के समर्थक और विरोधी गुट के समर्थकों के बीच चुनाव के समय से ही आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके बाद चुनाव जीतने पर जश्न मनाने के दौरान विरोधी गुट स्टेट समर्थकों के साथ मारपीट हुआ. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हमले से नाराज होकर एक आरोपी को पकड़ और धुनाई कर दिया.
रिपोर्ट : विशाल
थानेदार से मारपीट मामला, विधायक दीपिका पांडेय सिंह की याचिका पर हुई सुनवाई

















