हाईकोर्ट की फटकार के बाद रिम्स में 230 पदों पर रेगुलर बहाली के लिए विज्ञापन जारी

Ranchi–रिम्स में 230 पदों रेगुलर पदों के लिए विज्ञापन-हाई कोर्ट की लगातार फटकार के बाद आखिर रिम्स प्रशासन की नींद टूट ही गयी है. मानव संसाधन की कमी से जुझते रिम्स प्रशासन ने बड़े इंतजार के बाद सफाईकर्मी, मारचुरी सेवक, स्ट्रेचर वाहक, चौकीदार, रात्रि प्रहरी, प्रयोगशाला अनुचर, किचन सेवक, सेवक, कक्ष सेवक, सेवक सह स्वीपर, दफ्तरी, पिउन, दरबान, माली, लैब ब्वॉय  के लिए 230 पदों के लिए रेगुलर भर्ती का विज्ञापन निकाला है.   

इसमें से 125 पद अनारक्षित हैं, जबकि एसटी के लिए 39, एससी के लिए 12, आर्थिक रूप से कमजोर समहों  के लिए 25, पिछड़ा वर्ग के लिए 29 (अनुसूची 1 के लिए 13, अनुसूची 2 के लिए 16) पद है.

इसकी अंतिम तिथि 19 जून,2022 है. सभी आवेदन निर्धारित प्रपत्र में निबंधित डाक से रिम्स के पते पर भेजना है. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट  http://www.rimsranchi.ac.in  पर जाकर देख सकते हैं.

बता दें कि मानव संसाधन की कमी से जुझते रिम्स में बहाली का मुद्दा लम्बे अर्से से विवादों में रहा है, कई बार हाई कोर्ट ने इस मुद्दे पर रिम्स प्रबंधन को फटकार लगायी है, लेकिन हर बार यह किसी न किसी आधार पर टलता रहा है, जबकि इसकी कमी को पूरा करने के लिए संविदा पर बहाली की जाती रही है. उसके बाद भी मानव संसाधन की कमी दूर नहीं हो पाती.

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...

Sasaram Bypass का CM सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण, 122.39 करोड़...

Sasaram Bypass: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम में 122.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ...