सुपर लग्जरी ब्रांड बॉलेनसिएगा को भारत में बेचेगा रिलायंस


New Delhi– दुनिया के सुपर लग्जरी ब्रांड को भारतीय बाजारों उतारने के लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने बॉलेनसिएगा के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किया है.

इस दीर्घकालिक फ्रैंचाइज़ी समझौते के तहत आरबीएल भारत में बॉलेनसिएगा का एकमात्र भागीदार होगा.

Reliance dress 2 22Scope News

रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने बॉलेनसिएगा की रचनात्मकता की सराहना की

स्पेनिश मूल के क्रिस्टोबल बॉलेनसिएगा ने कंपनी की शुरुआत 1937 में पेरिस से की थी.

बॉलेनसिएगा फैशन की दुनिया में बड़ा नाम है,

इसे मार्डन कपड़ों और फैशन में नए प्रयोगों के लिए जाना जाता है.

2015 से डेमना, बॉलेनसिएगा की आर्टिस्टिक डायरेक्टर हैं और तभी से बॉलेनसिएगा नई ऊंचाईयां छू रहा है.

बॉलेनसिएगा के कलेक्शन में महिलाओं और पुरषों के रेडी-टू-वियर कपड़े और एसेसरीज़ की बड़ी रेंज शामिल है.

इस समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के एमडी दर्शन मेहता ने कहा,

“दुनिया में कुछ ही ब्रांडों ने वास्तव में बॉलेनसिएगा जैसी रचनात्मकता को अपनाया है.

उन्होंने अपने बेहतरीन और सरल क्रिएशंस के माध्यम से दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है.

देश में ब्रांड को पेश करने का सबसे उपयुक्त समय है

क्योंकि भारतीय लग्जरी ग्राहक परिपक्व हो गए हैं और

फैशन का उपयोग अपने व्यक्तित्व की रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा