भागलपुर : तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान पर अब कांग्रेस भी उनको आड़े हाथों लिया है। भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। अजित शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म के बारे में वो बोलने वाले कौन है। साउथ के हैं उन्हें क्या पता सनातन धर्म क्या है। क्या वो देश में आग लगाना चाहते हैं।
अजित शर्मा ने कहा कि जबतक यह देश रहेगा सनातन धर्म को लोग मानेंगे। सभी धर्म के लोग देश को एकजुट रखे हैं। कांग्रेस सभी धर्मों के साथ है। उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सनातन धर्म डेंगू और मलेरिया के समान है। इसे खत्म कर देना चाहिए।
अजय कुमार की रिपोर्ट

















