Ranchi– आजसू ने झारखंड के सभी जिलों के लिए अपने जिलाध्यक्षों, कार्यकारी अध्यक्ष के साथ ही प्रधान सचिवों की घोषणा कर दी है.
विशेष बात यह रही है कि इस बार की टीम में नये चेहरे के साथ ही अनुभव का भी ध्यान रखा है.
बताया जा रहा है कि आजसू की नजर ओडिसा पंचायत चुनाव के साथ ही पश्चिम बंगाल नगर परिषद के चुनाव पर भी है. इसकी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है.
जिन जिलों में संगठन विस्तार का कार्य पूर्ण रुप से नहीं किया जा सका है उन जिलों में कार्यवाहक प्रभारी की घोषणा की गयी है.
बता दें कि आजसू ने वर्ष 2022 को संघर्ष का वर्ष घोषित कर रखा है. वर्ष 2022 में ही केन्द्रीय महाधिवेशन भी किए जाने की योजना है.
इसके लिए पार्टी की योजना 10 लाख सदस्यों को पार्टी से जोड़ने की है.
आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए
राँची-संजय महतो, गुमला- दिलीप साहू (कार्यवाहक प्रभारी), लोहरदगा-ओम भारती, खूंटी-मसीह चरण पूर्ती (कार्यवाहक प्रभारी), सिमडेगा- धुपेन्द्र पांडेय (कार्यवाहक प्रभारी), रामगढ़-दिलीप दांगी, हजारीबाग- विकास राणा, बोकारो- सचिन महतो, धनबाद- सदानंद महतो (मंटू महतो), कोडरमा- राजकुमार मेहता,
चतरा- चंद्रदेव साहू, गिरिडीह- गुड्डू यादव, पूर्वी सिंहभूम- कन्हैया सिंह, पश्चिमी सिंहभूम- रामलाल मुंडा, सरायकेला खरसावां- सचिन महतो, दुमका-सुजीत मुर्मू, जामताड़ा- राजेश कुमार महतो, देवघर-ध्रुव साह(कार्यवाहक प्रभारी), गोड्डा-सुरेश महतो, साहेबगंज- चतुरानंद पांडेय, पाकुड़- आलमगीर आलम, लातेहार-अमित पांडेय(कार्यवाहक प्रभारी), गढ़वा-दीपक शर्मा, पलामू-दिलीप चौधरी को जिम्मेवारी प्रदान की है.
जबकि कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव की सूची में राँची-हकीम अंसारी एवं भरत कांशी साहू (कार्यकारी अध्यक्ष), सुकरा सिंह मुंडा (प्रधान सचिव), बोकारो- अशोक कुमार महतो,
कार्तिक गोराई एवं लक्ष्मण प्रताप सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), सपन सिंह चौधरी (प्रधान सचिव),
धनबाद- हलधर महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), गिरिडीह- संजय कुमार साहु एवं सुमित गौरव (कार्यकारी अध्यक्ष), छगन महतो (प्रधान सचिव), पूर्वी सिंहभूम- फणीभूषण महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), बुद्धेश्वर मुर्मू (प्रधान सचिव), पश्चिमी सिंहभूम- संतोष महतो एवं सुजीत गिरी (कार्यकारी अध्यक्ष), चंद्रमोहन सिंकू(प्रधान सचिव), सरायकेला खरसावां- अशोक साव उर्फ मांझी साव (कार्यकारी अध्यक्ष), असत सिंह पात्र (प्रधान सचिव), जामताड़ा- निमय सेन गुप्ता (कार्यकारी अध्यक्ष), साहेबगंज- अनूप रंकराज (कार्यकारी अध्यक्ष), मोहम्मद साईबान(प्रधान सचिव),पाकुड़- मिथिलेश ठाकुर (प्रधान सचिव), पलामू- सनतन महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), नरेंद्र कुमार तिवारी (प्रधान सचिव) की जिम्मवारी दी है.

















