बोकारो. शहर के पॉश इलाका बारी को ऑपरेटिव में दो पक्षों में जमीन विवाद के बीच एक पक्ष ने कई राउंड गोलियां चलने का आरोप लगाया है। हालांकि घटना में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। घटना सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी को ऑपरेटिव कॉलोनी की है।
बोकारो में जमीन विवाद
बताया जा रहा है कि आवास संख्या 192 में काशीनाथ सिंह निवास करते हैं, जहां कुछ जमीन खाली पड़ी है, उस जमीन पर काशीनाथ सिंह एवं अर्जुन प्रसाद दोनों दावे कर रहे है। आरोप है कि आज अर्जुन प्रसाद करीब 50 लोगों के साथ आया और लगाए गए सीसीटीवी उखाड़ते हुए घरेलू सामानों को तोड़ दिया। गृहस्वामी के मुताबिक, उस दौरान हवा में गोलियां भी चलाई गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने गोलीबारी की घटना से इनकार कर दिया है। साथ ही काशीनाथ सिंह के घर से डीवीआर ले गई है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आये। थाना प्रभारी आस-पास में बसे लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अन्य सीसीटीवी कैमरे खांगले जा रहे है। घटनास्थल पर तोड़े गए कई समान बिखरे पड़े हैं।
बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट



















