योगदान के साथ ही तेवर में दिखे DM, सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अररिया : अररिया के जिला पदाधिकारी के रूप में 2017 बैच के आईएएस अनिल कुमार ने मंगलवार को योगदान दिया। योगदान के साथ ही नव पदस्थापित डीएम अनिल कुमार पूरी तरह से तेवर में दिखे। समाहरणालय में अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों से जिलेन्मे चल रहे योजनाओं और विकास कार्यों का फीडबैक लेने के बाद उन्होंने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. केके कश्यप सहित अन्य अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर जानकारी देते हुए डीएम अनिल कुमार ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता में जो भी विकास और अन्य कार्य जिले में हो रहे हैं। वे सभी कार्य संतोषप्रद हैं और विकास के हो रहे कार्यों को और आगे ले जाएंगे।अस्पताल के निरीक्षण को लेकर उन्होंने बताया कि आज उनका पहला दिन था और अस्पताल में निहित स्वास्थ्य सुविधा और इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखने और समझने के उद्देश्य से अस्पताल का निरीक्षण किया। नव पदस्थापित डीएम ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि नया जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाला है, उसे उपयोग में लाकर स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मुकम्मल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पेशल गेस्ट बनने जा रही है मुखिया रूबी शोएब

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Radha Govind University Blood Donation Camp: मानवता की सेवा में आगे...

Radha Govind University Blood Donation Camp: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने रामगढ़ के कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में झारखंड सेवा समिति...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...