गोली चलाने के मामले में अमर बाउरी गिरफ्तार

बोकारो : ऑटो चालक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमर बाउरी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक 315 बोर के देसी पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है. वहीं इस मामले में एक और अपराधी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था.

बता दें कि शनिवार को बसंत ट्रांसपोर्ट के समीप ऑटो स्टैंड के पास आरोपी महेंद्र पाल ने फोन कर ऑटो बुक करने के लिए पिंटू पसारी को बुलाया. जहां उसपर आरोपी ने गोलियां चला दी. घटना के वक्त ही पुलिस ने महेंद्र को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया, लेकिन दूसरा आरोपी अमर बाउरी फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

डीएसपी चास ने बताया कि अमर बाउरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जो तीन मामलों के आरोपी रहा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

रिपोर्ट : चुमन

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...