Criminal World में रखना था कदम तो होमगार्ड पर चलाई थी गोली, हुए गिरफ्तार

रोहतास: सासाराम में एक होमगार्ड पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अगरेर थाना क्षेत्र के निमिया गांव का नाबालिग है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के छापेमारी कर रही है। मामले में रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि बीते सप्ताह सासाराम में कुछ अपराधियों ने समरडीहा गांव के समीप बाइक से घर जा रहे एक होमगार्ड जवान पर गोली चलाई थी।

घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि घटना के पीछे कोई दुश्मनी या कोई अन्य मनसा नहीं थी बल्कि आपराधिक दुनिया में कदम रखना था। गिरफ्तार नाबालिग की निशानदेही के आधार पर पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  UP से लाया था हथियार, भोजपुर में करना था सप्लाई पुलिस ने दबोचा

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Criminal World Criminal World

Criminal World

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...