Amit Shah : अटल बिहारी ने झारखंड बनाया, मोदी इसे संवारने का काम कर रहे हैं…

खूंटीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर खूब हमला बोला। अमित शाह ने पीएम मोदी की उपलब्धियों के बारे में जनता को गिनाया।

उन्होंने कहा कि खूंटी की धरती से गृह मंत्री बिरसा मुंडा को प्रणाम करते हुए शुरुआत की साथ ही अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही झारखंड के अमर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। संबोधन में अमित शाह ने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने सबसे पहले अंग्रेजों को निकालने का काम किया था।

2025 में भगवान बिरसा मुंडा का 150वां जयंती आएगा। इस दिन को मोदी जी ने जनजातीय गौरव वर्ष के रुप में मनाने का फैसला लिया है। झामुमो ने कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के रत्न को रोक कर रखा। अटल जी ने हमारे झारखंड को बनाने का काम किया है।

कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया

मोदी जी झारखंड को संवारने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राज्य में आदिवासियों का कोई ध्यान नहीं रखा जाता था।  कांग्रेस के राज्य में आदिवासियों का कोई मंत्रालय नहीं था पर बीजेपी की सरकार आते ही पूर्व पीएम अटल जी ने इसके लिए अलग से जनजातीय आयोग और जनजातीय मंत्रालय बनाया।

आज यहां राहुल बाबा आकर आदिवासी कल्याण की बात करते हैं। 75 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही पर कभी किसी आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया। हमारे पीएम मोदी जी ने द्रौपदी मुर्मू को महामहिम बनाया। कांग्रेस के सत्ताकाल में जल, जंगल, जमीन पर नक्सलवाद के साये में थे पर मोदी ने आते ही नक्सलवाद को समाप्त कर दिया।

उन्होंने विकास की गंगा बहायी। झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम मोदी ने किया है। मोदी जी ने आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए डिस्ट्रिक मिनरल फंड निकालने का काम किया है। मैं झामुमो को पूछता चाहता हूं आप कांग्रेस का समर्थन कर रहे हो पर  कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए क्या किया।

उनकी वोट बैंक घुसपैठिए हैं। आप बीजेपी को वोट दीजिए परिंदा भा पर नहीं मार पाएगा। मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाया और इसके साथ ही वहां से आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...