Advertisement
Advertisement

अपना मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे हैं अनूप सिंह, इंटक विवाद मेरे और संजीवा रेड्डी के बीच का- ददई दुबे

Dhanbad– पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने कहा है कि इंटक पर कानूनी हक का विवाद सिर्फ संजीवा रेड्डी और मेरे बीच का है,

अनूप सिंह अपने मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे हैं.

इस मामले में हाईकोर्ट ने तीन फैसला हमारे पक्ष में सुनाया है.

इस मामले में सोनिया गांधी के द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल दिग्विजय सिंह सरीखे वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मध्यस्थता की जा रही है.

इंटक पर कानूनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं अनूप सिंह

यहां बतला दें कि विधायक अनूप सिंह भी इंटक पर अपनी दावेदारी करते रहे हैं,

हाल के दिनों में उनकी एक तस्वीर मीडिया में खुब वायरल हुई थी,

जिसमें वह असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा के साथ नजर आये थें,

बाद में उन्होने अपनी सफाई में कहा था कि वह इंटक विवाद में मदद की मांग के लिए मिलने गये थें.

यह पूरा मामला कोलकता कैश कांड उजागर होने के बाद हुआ था.

मन्नान मल्लिक के कारण कांग्रेसियों को नहीं मिल सका कांग्रेस भवन

ददई दुबे ने कहा कि मन्नान मल्लिक के कारण वह इस मामले से अपना हाथ पीछे खींच लिए,

नहीं तो आज धनबाद के कांग्रेसियों के पास कांग्रेस भवन होता.

अब वह एक बार फिर से इस मामले को देखेंगे और जल्द ही कांग्रेस भवन कांग्रेसियों के हाथों में होगी.

बता दें कि पूर्व सांसद ददई 2014 में लोक सभा चुनाव के दौरान अचार संहिता उलंघन मामले में धनबाद कोर्ट में पेश होने आए थें.

कांग्रेस से टिकट नही मिलने पर उन्होंने टीएमसी से चुनाव लड़ा था.

जबकि अजय दुबे को कांग्रेस ने टिकट दिया था.

रिपोर्ट- राजकुमार

अपना मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे हैं अनूप सिंह, इंटक विवाद मेरे और संजीवा रेड्डी के बीच का- ददई दुबे

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...