तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार नर्सिंग होम स्टाफ को कुचला, मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार निजी नर्सिंग होम स्टाफ को कुचल दिया। इस हादसे में निजी नर्सिंग होम के स्टाफ की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के इनीयार ढाला के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर के रहने वाले मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मोहम्मद शकील निजी नर्सिंग होम में स्टाफ के रूप में कार्यरत था।

उन्होंने बताया है कि वह अपना काम करके अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर सदानंदपुर घर लौट रहा था। तभी इनियार ढाला के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही मोहम्मद शकील की मौत हो गई। फिलहाल इस मौत की खबर लगते ही स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : बरौनी जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, शंटिंग के दौरान लापरवाही से रेलकर्मी की मौत

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...