RJD के पूर्व विधायक सुरेश मेहता की बोलेरो कार में असामाजिक तत्वों ने लगायी आग

औरंगाबाद : औरंगाबाद में जहां लोग आजादी 77वें वर्षगांठ पर तिरंगा लहरा कर अपनी खुशियों की इजहार करते हुए लोग जश्न मना रहे थे पूरा शहर देश भक्ति गीतों में झूम रहा था। तभी औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के बाईपास के समीप खड़ी राजद के पूर्व विधायक सुरेश मेहता की बोलेरो कार में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे उनकी कार धू-धूकर जल उठी। घटना मंगलवार की रात की है।

गाड़ी में आग लगने की सूचना पर पहुंचे विधायक के पुत्र ने आसपास के लोगों के सहयोग से उसे बुझाया। लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से जल चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कारवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि आग के हवाले हुई राजद के पूर्व विधायक की बोलेरो कार काफी पुरानी थी। विधायक ने उसे अपने पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास ही लगा रखा था। लेकिन आज वह असामाजिक तत्वों की भेंट चढ़ गई।

स्थानीय लोगों की माने तो जहां बोलरो गाड़ी लगी हुई थी। वहां प्रत्येक शाम असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। आज उन्ही में से यह करतूत किसी ने की होगी। फिलहाल पुलिस मामले छानबीन में है।

https://22scope.com/excise-department-team-attacked-in-aurangabad-many-policemen-injured/

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सड़कों...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के मकसद से देवघर में 'बिरसा...