दबंगों द्वारा हड़पी गई संपत्ति को मुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

झाझा/जमुई : झाझा प्रखंड के हथिया पंचायत के बलियो गांव के निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। उनका आरोप है कि दबंगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और लगातार उन्हें व उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। आवेदक राजेंद्र प्रसाद राम का कहना है कि वे एक शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं, लेकिन विपक्षी पक्ष के लोग दबंग, अपराधी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। ये लोग राजेन्द्र शर्मा की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर रहे हैं और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं।

वहीं राजेन्द्र शर्मा का कहना है कि विपक्षीगण ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, और उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा जमाया। उनकी शिकायत है कि विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जाती हैं,रेप केश में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अनुरोध करते हुए राजेंद्र शर्मा ने जिला प्रशासन, पुलिस, न्यायालय और सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि उनकी और उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। आग्रह करते हुए राजेंद्र शर्मा ने यह भी कहा है कि अपनी संपत्ति को मुक्त करवाने, उचित सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने और दबंगों की धमकियों पर नियंत्रण करने के लिए शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। ताकि उन्हें और उनके परिवार को न्याय और सुरक्षा मिल सके।

यह भी पढ़े : भगवान को ढूंढना चाहते हैं तो दूसरों को खुशियां देना सीखें – पप्पू यादव

यह भी देखें :

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...