Nitish हैं नाराज इसलिए नहीं किया झारखंड में चुनाव प्रचार, RJD ने कहा ‘जनता नहीं स्वीकार करेगी…’

Nitish

पटना: झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार आज खत्म हो जायेगा। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद फिर बुधवार को झारखंड के बचे सीटों पर मतदान होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव में बिहार की मुख्य पार्टियां जदयू, राजद और लोजपा(रा) भी भाग ले रही है। इस बीच अब राजद ने एनडीए में टूट की आशंका जताई है। राजद ने कहा कि एनडीए के नेताओं को इस चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ेगा और उन्हें इस बात का अहसास हो चुका है। उन्होंने एनडीए नेताओं के बीच टूट की भी बात कही।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एनडीए के नेता नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए झारखंड नहीं गए। एनडीए के नेताओं को अहसास हो गया है कि वे झारखंड विधानसभा चुनाव में हार रहे हैं, इसलिए वे लोग मन से चुनाव प्रचार भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, उनकी पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ रही है। नीतीश कुमार झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा ने उन्हें सिर्फ दो सीटें ही दी इसलिए वे नाराज हैं।

नीतीश कुमार को किसी उम्मीदवार ने भी नहीं पूछा और यह भी साफ हो चुका है कि एनडीए झारखंड में बुरी तरह से हार रही है। वहीं महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ने लगातार अपने और अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए लगातार चुनाव प्रचार किया है। आज अब चुनाव प्रचार थम जायेगा और 23 नवंबर को जब रिजल्ट आएगा तो हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार हरियाणा जा सकते हैं लेकिन बगल में झारखंड नहीं गए। उनके अपने उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं, कम से कम अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने ही चले जाते।

मृत्युंजय तिवारी ने बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया और कहा कि हम झारखंड में तो सरकार बना ही रहे हैं। बिहार के चुनावी वर्ष में भी प्रवेश कर गए हैं, चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा पर झारखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड में सबसे अधिक समय तक भाजपा ने राज किया, केंद्र में भाजपा की सरकार है और उन्होंने झारखंड की उपेक्षा की है।

लोग क्यों भाजपा को वोट करेंगे। झारखंड में हेमंत सोरेन ने काम किया है इसलिए उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। टीआरई 2 में पेपर लीक के मामले में मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है, सही से जांच करे और दोषियों को सजा दे।

यह भी पढ़ें-  TRE 3 पेपर लीक मामले में EOU ने जमा किया चार्जशीट, TRE 2 में भी…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish

Nitish

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...