18 वर्षों से सेवा दे रहे Teachers को दुबारा बांटा जाता है नियुक्ति पत्र, राजद ने चिकित्सा और शिक्षा को लेकर…

पटना: एक तरफ बिहार की सरकार और सरकार के मंत्री राज्य में लगातार विकास करने और रोजगार देने की बात करते हैं। वहीं विपक्ष राज्य सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राजद ने राज्य सरकार पर अव्यवस्था का आरोप लगाया साथ ही विपक्ष ने 18 वर्षों से स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद उन्हें दुबारा नियुक्ति पत्र बाँट कर रोजगार देने का भी आरोप लगाया।

मामले में राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद दुबारा नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ एनएमसीएच में आये मरीज की ऑंखें गायब हो जाती है। परिवार जब चिकित्सक से पूछते हैं तो वे कहते हैं कि आँख चूहा ले गया।

बिहार शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था किस तरह से चल रहा है इसका प्रमाण है कि सरकार के स्तर से इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। सरकार के रवैये से राज्य के छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। मरीज का इलाज के दौरान आंख गायब हो जाता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को आम लोगों की कोई परवाह नहीं है बस वे झूठा दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-    स्वास्थ्य विभाग ने NMCH कांड मामले में की बड़ी कार्रवाई…

https://youtube.com/22scope

Teachers Teachers Teachers

Teachers

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: 9000 करोड़ की रेलवे परियोजना से...

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, रेल मंत्रालय...

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...