प्रकाशित:
आरा : कई दिन बीत जाने के बाद भी स्वर्णकार राजेश कुमार सोनी का अभी तक भोजपुर पुलिस पता नहीं लगा पायी है। उसी को लेकर मंगलवार को आरा-पटना मेन रोड को धरहरा पुल के पास आगजनी कर जाम कर दिया गया। जाम होने के कारण लंबी कतारें गाड़ियों की लग गई है। गर्मी में जाम में फंसे लोग परेशान हैं। परिजनों ने बताया कि जबतक राजेश सोनी को बरामद नहीं पुलिस कर रही है तबतक आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोग एंबुलेंस को नहीं रोक रहे हैं।
यह भी पढ़े : शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत, पांच जख्मी, घटनास्थल पर पहुंचे SP…
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


















