Ara Sadar Hospital के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस जवान को पीटा

भोजपुर: आरा सदर अस्पताल में लावारिस हालत में पड़े एक बुजुर्ग को इलाज के लिए भर्ती करवाने गए बिहार पुलिस के एक जवान की अस्पताल के सुरक्षकर्मियों ने पिटाई कर दी। सुरक्षाकर्मियों की पिटाई में पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिसकर्मी की पिटाई होने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल के पांच सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लिया है। मामले में एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि डायल 112 में कार्यरत पुलिस जवान साबिर लावारिस हालत में पड़े एक बुजुर्ग को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचा था जहां उसकी सुपरवाइजर से किसी बात को लेकर बहस हो गया।

बहस होता देख पुलिस जवान ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई में पुलिस जवान साबिर को आंख के पास चोट लगी है जिसकी वजह से खून निकल आया। मामले में पुलिस ने पांच सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लिया है। एएसपी ने बताया कि घटना का वीडियो और बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मामले में बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के सुरक्षा कर्मी अक्सर किसी न किसी के साथ उलझते रहते हैं। अभी बीते 12 जून को भी सुरक्षाकर्मियों ने एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मरीज के परिजनों के साथ भी बदतमीजी करते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से कई बार की गई लेकिन अब तक मामले में कोई सुनवाई नहीं की गई।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gopalganj में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया जम कर हंगामा

Ara Sadar Hospital Ara Sadar Hospital Ara Sadar Hospital

Ara Sadar Hospital

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...