ARA दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में दो को किया गिरफ्तार, घेराबंदी के दौरान पुलिस के साथ…

भोजपुर: ARA में दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें दो अपराधी घायल गए। पुलिस ने घायल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है।

हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

मामले में ARA के एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने गेंहू काटते समय रामाधार यादव और उनके पुत्र को गोली मार दी थी जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हत्या गोतिया के साथ आपसी विवाद में की गई थी। हत्या की घटना की जानकारी के बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने बधार क्षेत्र में अपराधियों की घेराबंदी की।

WEST CHAMPARAN पुलिस ने नेपाली शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें दो अपराधी को गोली लगी और वे घायल हो गए। घायल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई है।

आरा से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ARA

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Giridih Double Murder: गिरिडीह में ससुर और बहू की टांगी से...

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के खावा में ससुर और बहू की टांगी से हत्या कर दी गई। परिजनों ने बासुदेव मंडल पर...

Dumka News: दुमका में कोयला खदान की ड्रिलिंग का विरोध, पुलिस...

 दुमका के शिकारीपाड़ा में प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्राम सभा में हंगामा हुआ। पुलिस पर पथराव में 10 जवान घायल, दो...

Army Job Fraud: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 7...

झारखंड और बिहार के सात युवकों से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया...