Advertisement
Advertisement

अररिया जिलाधिकारी ने स्थापना दिवस और मकर सक्रांति की जिलेवासियों को दी बधाई

 अररिया जिलाधिकारी ने स्थापना दिवस और मकर सक्रांति की जिलेवासियों को दी बधाई

अररिया : जिला आज अपना 35वां स्थापना दिवस मना रहा है। 13 जनवरी 1990 को पूर्णियां से अलग होकर अररिया को जिले का दर्जा मिला था। 35 वर्षों के सफर में अररिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन आज बिहार सरकार की विकास योजनाओं के चलते जिला विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जिला स्थापना दिवस और मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर शहर के हाई स्कूल प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और योजनाओं को दर्शाते हुए स्टॉल लगाए गए हैं। जिलाधिकारी विनोद दुहन ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दी जिलेवासियों को बधाई

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता, जनकल्याण और समावेशी विकास है। वहीं कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

ये भी पढ़े :  मुख्यमंत्री के पूर्वी चंपारण दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर, निरीक्षण को पहुँचे डीआईजी

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...