‘अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए जमीन में गाड़ दिया गया…’, गुजरात में बोले PM Modi

डिजीटल डेस्क : ‘अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए जमीन में गाड़ दिया गया…’, गुजरात में बोले PM Modi। देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

फिर PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में मौजूद लोगों को एकता की शपथ दिलाई।

इसके बाद अपने संबोधन में PM Modi ने कहा कि ‘आजादी के सात दशक बाद देश में एक देश और एक संविधान का संकल्प भी पूरा हुआ है। सरदार साहब को मेरी ये सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। …अनुच्छेद-370 को हमेशा-हमेशा के लिए जमीन में गाड़ दिया गया है’।

‘संविधान की माला जपने वालों ने ही किया संविधान का अपमान’

PM Modi ने कहा कि ‘आजादी के सात दशक बाद…70 साल तक बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान पूरे देश में लागू नहीं हुआ था। संविधान की माला जपने वालों ने संविधान का ऐसा घोर अपमान किया था। कारण था, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 की दीवार। …अब नहीं रही।

पहली बार वहां इस विधानसभा चुनाव में बिना भेदभाव के मतदान किया गया। पहली बार वहां के मुख्यमंत्री ने भारत के संविधान की शपथ ली है। ये दृश्य भारत के संविधान निर्माताओं को अत्यंत संतोष देता होगा और ये संविधान निर्माताओं को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।’

PM Modi का ऐलान – देश में 2 वर्षों तक मनेगा सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव

PM Modi ने कहा कि ‘आज से सरदार पटेल का 150वां जन्मजयंती वर्ष शुरू हो रहा है। आने वाले दो वर्षों तक देश, सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाएगा। ये भारत के प्रति उनके असाधारण योगदान के प्रति नमन है।

जब देश को आजादी मिली तो दुनिया में कई लोग थे, जो भारत के बिखरने का आकलन कर रहे थे, उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि सैकड़ों रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण हो पाएगा, लेकिन सरदार साहब ने ये करके दिखाया।’

PM ने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के साथ ही दीपावाली की दी शुभकामनाएं…

PM Modi ने राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर बोलते हुए अपने संबोधन में कहा कि – ‘मैं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस बार का राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है।

एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का पावन पर्व है। अब तो दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से भी जोड़ रहा है और अनेक देश इसे राष्ट्रीय उत्सव की तरह मना रहे हैं।

आजादी के सात दशक बाद देश में एक देश और एक संविधान का संकल्प भी पूरा हुआ है। सरदार साहब को मेरी ये सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। 70 साल तक बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान पूरे देश में लागू नहीं हुआ था।’

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...