दीपों का पर्व आते ही कुम्हार परिवार दीये बनाने में हैं व्यस्त

भागलपुर : भागलपुर के मायागंज इलाके के समीप रहने वाले संजय दीपावली के समय बहुत व्यस्त है। संजय मिट्टी के बने दिये बनाने का काम करते हैं। दीपावली उनके काम का पीक सीजन है। हाथों के बने दियो का निर्माण के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया है। लेकिन मेहनत के अनुसार रुपए नहीं मिलने से चेहरे पर मायूसी भी है। मालूम हो कि भागलपुर शहरी इलाके में अलग-अलग इलाकों से बने दिए पहुंचते हैं। जिसके कारण यहां के कुम्हार द्वारा निर्मित किए गए दिये की बिक्री कम होती है। जिस तरह संजय दिन-रात मिट्टी के दीए बनाने का काम करते हैं उसे तरह अब उनको आमदनी भी नहीं हो पता है। जिसको लेकर संजय एवं संजय के परिवार वाले मायूस है।

आपको बता दें कि संजय के इस काम में संजय की पत्नी एवं पुत्र भी साथ रहते हैं। संजय पिछले 10 सालों से दिया बनाने का काम करते हैं। संजय बताते हैं कि अब बाजार में लाइट वाले दिओं की ज्यादा मांग है। लोग उसी दिए की खरीदारी कर लेते हैं। आपको बता दें कि भागलपुर के कई इलाकों में दिया बनाने का काम जारी है। दीपावली आने में अभी कई दिनों का वक्त है। लेकिन उससे पहले कुम्हार समाज के लोग दिया समेत मूर्ति बनाने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े : Breaking : शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, शिक्षा विभाग ने 6 नवंबर को जारी की छुट्टी

यह भी देखें :

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Gopalganj Hanuman Mandir: कथित वायरल वीडियो को लेकर बेलबनवा मंदिर में...

Gopalganj Hanuman Mandir: कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को महंत बृजमोहन दास से जुड़े कथित वायरल...

Jharkhand Para Teacher Exam 2026: मानदेय बढ़ोतरी का मौका, तीसरी आकलन...

Jharkhand Para Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए मानदेय में बढ़ोतरी का एक और अवसर सामने आया है। झारखंड एकेडमिक...

Jamui Crime: 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी को...

 जमुई में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल हुआ।...