पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही शराब की तस्करी जोरो पर, भारी मात्रा में शराब बरामद

335
Advertisment

कटिहारः पंचायत चुनाव को लेकर शराब तस्करों की सक्रियता पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।  गुप्त सूचना के आधार पर डंडखोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार से लाए जा रहे 293 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह सजग है।

Advertisment

शराब पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सक्रिय है, वहीं पंचायत चुनाव के कारण शराब की तस्करी जोरो पर है। शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस राज्य के सीमावर्ती जगहों पर छापेमारी कर रही है। फिर भी तस्कर शराब की तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं।रिपोर्ट-श्याम

Advertisement