Sirmatoli Flyover Matter के बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने किया स्थल निरीक्षण…

Sirmatoli Flyover Matter

Ranchi : राजधानी रांची के सिरोमटोली सरना स्थल के समीप बनाए गए रैम्प को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आदिवासी समाज के लोग बीते कई महीनों से इस निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं, जिसे वह अपनी धार्मिक आस्था पर हमला मानते हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, रिश्तेदार के घर जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत… 

आशा लकड़ा ने रैम्प निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

हालांकि विवादित रैम्प का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय आदिवासी संगठनों का आंदोलन जारी है। आदिवासी समाज का कहना है कि सरना स्थल एक पवित्र धार्मिक स्थल है और इसके समीप इस प्रकार का निर्माण कार्य उनकी मान्यताओं और परंपराओं का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Crime : बरकट्ठा में चोरों का तांडव! शादी में गया था परिवार, घर से लाखों के जेवर पर हाथ साफ… 

Sirmatoli Flyover Matter निरीक्षण के दौरान आशा लकड़ा
Sirmatoli Flyover Matter निरीक्षण के दौरान आशा लकड़ा

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा सिरोमटोली पहुंचीं। उन्होंने आयोग के पदाधिकारियों के साथ सरना स्थल और रैम्प निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें- Breaking : 15 मई को बुलाई गई कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकता है मुहर… 

Sirmatoli Flyover Matter : धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए

निरीक्षण के दौरान आशा लकड़ा ने स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और स्थल का भौतिक अध्ययन भी किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। आयोग इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर केंद्र और राज्य सरकार को सौंपेगा।

ये भी पढ़ें- Ranchi Murder : डबल मर्डर से दहली रांची! गला रेतकर दो लोगों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस… 

उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी बात की और निर्माण कार्य से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली। आशा लकड़ा ने आश्वासन दिया कि यदि निर्माण कार्य में कोई भी अनियमितता या धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली बात पाई गई, तो आयोग इस पर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा करेगा।

 

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...