चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, JDU में शामिल होंगे अशोक राम

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर है। बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम पार्टी को अलविदा कहने जा रहे हैं। वह आज यानी तीन अगस्त को जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ज्वाइंन करने वाले हैं। जदयू सूत्रों ने बताया कि अशोक राम ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर ली है और आज वे पटना में स्थित पार्टी कार्यालय में जाकर जदयू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि, औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Goal 7 22Scope News

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, वे 6 बार विधायक भी रह चुके हैं

आपको बता दें कि डॉ. अशोक कुमार राम बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं। बिहार के दलित नेताओं में उनका नाम शामिल है। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे छह बार विधायक भी रह चुके हैं। बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू से नाराज चल रहे थे। काफी सीनियर नेता होने के बाद भी अल्लावरु ने उन्हें हाशिये पर रख दिया था। अपनी उपेक्षा होने से वह काफी नाराज चल रहे थे।

यह भी पढ़े : JDU के युवा नेता कुनाल ने कांग्रेस की ग्रहण की सदस्यता, मंत्री प्रेम कुमार पर किया कटाक्ष

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...