अश्विनी चौबे का लालू पर हमला, कहा- ये लोग धर्म के आधार पर देना चाहते हैं आरक्षण

पटना : मुसलमानों को आरक्षण दिलवाने को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बयान जिस तरह से आया। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। इसके बाद लालू यादव बैकफुट आ गए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हम सामाजिक न्याय की बात कर रहे थे। लालू यादव के बयान को लेकर बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भूल से अगर इनकी सरकार बन जाए तो ये लोग आरक्षण का पूरी तरीके से दुरुपयोग करेंगे। बता दें कि जिस तरीके से इन लोग कर्नाटक में आरक्षण का दुरुपयोग किया है। यह चलने वाला नहीं है। वहीं तेजस्वी यादव के दावे पर कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन जीरो पर समाप्त हो जाएगा। खानदान नहीं बचेगा।

यह भी पढ़े : टिकट कटने पर चौबे का छलका दर्द, कहा- मैं एक फकीर हूं और बक्सर का हूं…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...