जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ मारपीट

जहानाबाद : जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। नगर परिषद के अध्यक्ष के पति द्वारा मारपीट कर घायल करने का कार्यपालक पदाधिकारी ने आरोप लगाया है। कार्यपालक पदाधिकारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ शिंदे बताया कि अपने कार्यालय में काम कर रहे थे तभी अध्यक्ष के पति अशोक पासवान कार्यालय में पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद हम अपने कार्यालय से निकलकर गाड़ी से अपने डेरा जाने लगे तभी बाहर 20 लोग खड़े थे। तभी अध्यक्ष के पति ने आकर मुझे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे और मेरा गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों द्वारा इस छुड़ाया गया।

उन्होंने कहा कि इसके पहले भी इनको द्वारा गाली-गलौज किया गया था। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया था जहानाबाद नगर परिषद लगातार विवादों के घेरे में है। जब से चुनाव हुआ है तब से लगातार कुछ न कुछ घटना हो रही है। अध्यक्ष के पति द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी पर गलत काम करने का दबाव बना रहे हैं जब उनकी मनमानी नहीं चलती है। सुबह कार्यपालक पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं लेकिन जिस तरह से यह घटना हुई है। इससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े : मेला घूमकर जा रहे अपराधियों ने दो व्यक्ति को मारी गोली

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel