मंत्री श्रवण और MLA पर हमला, किसी तरह 1 किलोमीटर भागकर बचाई जान

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले में आज यानी बुधवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर गांव वालों ने अचानक हमला कर दिया। बता दें कि दोनों नेता हाल ही में हुई भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे।

Goal 7 22Scope News

ग्रामीणों ने मंत्री श्रवण और विधायक पर बोला हमला

मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया जैसे ही वे गांव में पहुंचे, नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और नेताओं को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को लगभग एक किलोमीटर तक भागना पड़ा।

हमले में बॉडीगार्ड्स घायल

बताया जा रहा है कि इस हमले में उनके साथ मौजूद बॉडीगार्ड्स घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कई जानें चली गईं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी देखें :

मंत्री पर हमला नहीं हुआ है, बल्कि स्थानीय विधायक की कार्यशैली से नाराज होकर हंगामा करने लगे – प्रवक्ता धनंजय देव

हालांकि जदयू के जिला प्रवक्ता धनंजय देव ने बताया कि मंत्री पर हमला नहीं हुआ है, बल्कि वहां के लोग स्थानीय विधायक की कार्यशैली से नाराज होकर हंगामा करने लगे। किसी असामाजिक तत्व ने उस दौरान ईंट चला दिया जिससे मंत्री के स्कॉट में लगे सिपाही की सिर फट गई। घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी पहुंच मामले की जांच में जुट चुके हैं। पदाधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : पटना PMCH में आज भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, OPD सेवा पूरी तरह बाधित

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img