जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एएसआई को लाठी-डंडों से मारकर किया घायल

गोड्डा : जिले के बसंतराय प्रखंड के चेंगय गांव में जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. बसंतराय थाना के एएसआई वीरांची साह पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया. बताया जाता है कि इस हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मामला बसंतराय थाना क्षेत्र के चेंगय गांव का है. बताया जा रहा है चेंगय गांव निवासी स्वर्गीय गरीब पासवान की एक साल पहले मृत्यु हो गई. गरीब पासवान बसंतराय थाना क्षेत्र में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे. उनके मौत के बाद बेटे का चौकीदार के पद पर नौकरी होना था. इसको लेकर बसंतराय थाना के एएसआई वीरांची साह जांच करने के लिए गांव पहुंचे थे.

एएसआई ने बताया कि आरोपी प्रदीप पासवान के द्वारा नौकरी को लेकर काफी दवाब बनाया जा रहा था. दवाब को नहीं माने जाने के कारण जानलेवा हमला किया गया.

एसआई ब्रांच ईशा ने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने फरार आरोपी प्रदीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट : प्रिंस

हुड़दंगियों को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, एसआई सहित 6 जवान घायल

TB मुक्त भारत अभियान को लेकर DM व सिविल सर्जन ने...

आरा : टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छह जुलाई को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया और सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा आरबीएसके...

East Singhbhum Malaria News: क्या पूर्वी सिंहभूम में बढ़ रहा है...

East Singhbhum Malaria News: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक रणनीति तैयार की...

Jharkhand AI Policy 2026:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे राज्य...

Jharkhand AI Policy 2026: दिल्ली में Digital Roadmap पेश करेंगे हेमंत सोरेन, Ranchi IT Park पर निवेशकों की नजरJharkhand AI Policy 2026 रांची: एआई,...