रावण दहन रोकने गई पुलिस दल पर हुआ हमला, कई जवान व ग्रामीण हुए घायल

रामगढ़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना गांव में रावण दहन रोकने गई पुलिस दल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीणों को चोट लगी है.

जानकारी के अनुसार बड़कीपोना दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा के तारी टोला में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शनिवार की देर शाम 6 बजे से रावण दहन का कार्यक्रम आरंभ हुआ. अभी अतिथियों का स्वागत ही चल रहा था कि इतने में रजरप्पा थाना पुलिस पहुंच गई. रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने आयोजकों से कहा कि एसपी साहब का आदेश है कि रावण दहन नहीं करना है. इसके बावजूद आप लोग रावण दहन कैसे कर रहे हैं.

मना करने पर गांव के लोग उग्र हो गए और पत्थर चलाना शुरू कर दिया. जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई. भगदड़ मचने के बाद कई पुलिसकर्मी पत्थर की मार से जख्मी हो गए. हिंसक झड़प में डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार मिश्रा, रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन देवनारायण ठाकुर नरेंद्र कुमार सहित 6 पुलिसकर्मी पत्थर की मार से घायल हो गए हैं. उनका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वही पत्थरबाजी से पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव को रामगढ़ पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है और जिला के पुलिस अधीक्षक बड़कीपोना में कैम्प कर रहे है.

रिपोर्ट : मुकेश सिंह

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...