Advertisment

औरंगाबाद: गूंगी महिला को डायन बता दबंगों ने रॉड से पीटा

सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता

औरंगाबाद : गूंगी महिला को डायन बताकर दबंगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से

पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से

सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पीड़िता जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

मामला जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के धेवही गांव का है.

महिला की हालत गंभीर

बताया जाता है कि धेवही गांव में दबंगों ने डायन करार देकर गूंगी महिला को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. महिला लगातार कराह रही है. पीड़िता नगीना कुंवर धेवही गांव निवासी स्व. दशरथ मिस्त्री की पत्नी है.

women 22Scope News

बच्चे की मौत का आरोप लगा पीड़िता को पीटा

परिजनों ने बताया कि गांव के ही सुभाष मिस्त्री और जवाहर मिस्त्री के परिवार में कुछ दिन पहले एक बच्चे की मौत हो गई थी. इसके बाद से उस परिवार के लोगों द्वारा नगीना कुंवर पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि वह डायन है और वह बच्चे को खा गई है. सोमवार को भी यही कहते हुए सुभाष मिस्त्री और जवाहर मिस्त्री घर पर आ धमके और नगीना कुंवर की बेरहमी से पिटाई करने लगे. बीच बचाव करने पर हमलावरों द्वारा घर की दूसरी महिलाओं समेत पूरे परिवार की पिटाई की गई.

दंबगों ने पूरे परिवार को पीटा

घायल गूंगी महिला के परिजन ने बताया है कि गांव के ही सुभाष मिस्त्री, उसकी पत्नी सविता देवी, जवाहर मिस्त्री, उसकी पत्नी अजीमा देवी, रमेश मिस्त्री, उसकी पत्नी रेखा देवी, मुनिचन मिस्री, उसकी पत्नी किरण देवी, राजू मिस्त्री, उसकी पत्नी ज्ञांति देवी, विश्वकर्मा कुमार एवं अभिषेक कुमार ने पूरे परिवार को जम कर पीटा और गूंगी महिला को डायन बताते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.

जानिए दाउदनगर थानाध्यक्ष ने क्या कहा

इस मामले की सूचना दाउदनगर थाना को दी गई है. दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन इस संबंध में पुलिस को कोई आवेदन नहीं मिला है. शिकायत आवेदन मिलने के बाद पुलिस इसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करेगी.

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...