शक्तिपीठ शीतला मंदिर के पास ऑटो चालकों से श्रद्धालु परेशान

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगम कुआं थाना अंतर्गत प्राचीन शक्तिपीठ शीतला मंदिर के पास ऑटो चालक और रंगदार से श्रद्धालु परेशान है. बताया जाता है कि ऑटो चालकों के द्वारा पूरे रस्ता को जाम कर यातायात को बाधित कर एवं श्रद्धालुओं को पूजा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

कहा जाता है कि शीतला मंदिर में प्रत्येक दिन काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. लेकिन वहां रंगदार एजेंटों के द्वारा ऑटो को मनमानी ढंग से लगाया जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है. अगर इनसे कुछ कहा भी जाए तो वे लोग मारपीट करने पर भी उतारू हो जाते हैं. कई श्रद्धालु एवं पुजारी का कहना है कि यहां पर प्रत्येक दिन ऐसा ही होता है. लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक भी नहीं रेंगता है. बता दें कि अगम कुआं थाना अंतर्गत मां का शक्तिपीठ स्थल है. यहां ऑटो चालक से वसूली रंगदारों के द्वारा की जाती है. रंगदारों के मनमानी के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर उनसे कुछ कहा जाए तो वे लोग मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि