Advertisment

बेतिया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

बेतिया : बेतिया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान विषय पर आज समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को जागरूक करने और युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक, वरीय उप समाहर्ता और DM के अलावा कई लोग मौजूद थे

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता नगमा तब्बसुम, जिला अग्निशाम पदाधिकारी मनीष कुमार, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमकुम पाठक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान जीविका दीदी सरोज देवी, डॉली कुमारी, लीला देवी व वृंदावन विद्यालय के शिक्षक संतोष आनंद ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

Betia DM 5 22Scope News

नशामुक्त सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध लेखन, चित्रकला व क्वीज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित नशामुक्त सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध लेखन, चित्रकला एवं क्वीज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नवीन कुमार शर्मा ने प्रथम, कुमारी श्वेता तिवारी ने द्वितीय व अमर रणवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में ब्यूटी कुमारी प्रथम, अंकुश कुमार द्वितीय व रूली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। क्वीज प्रतियोगिता में रिया श्रीवास्तव, आशिया इरशाद एवं सोहना खातून ने प्रथम, अडविका श्रीवास्तव एवं अनूप कुमार ने द्वितीय व महिमा राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

Betia DM 2 22Scope News

कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान आयोजित कर उपस्थित अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं जीविका दीदियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया

कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान आयोजित कर उपस्थित अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं जीविका दीदियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें लेकर नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों एवं प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

Betia DM 3 22Scope News

नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है – उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी, तभी विकसित भारत के निर्माण का सपना साकार होगा। सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग विकाश कुमार ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज में व्यापक जनजागरूकता पैदा करना है। जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है ताकि विशेषकर युवा वर्ग नशे के दुष्प्रभावों से बचते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवन जी सके।

Betia DM 4 22Scope News

Betia DM 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बेंगलुरु में बिहार IT इंडस्ट्री मीट 2026 : वैश्विक टेक कंपनियों ने बिहार में निवेश को लेकर दिखाई गहरी रुचि

दीपक कुमार की रिपोर्ट

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...