दुमका : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने
सीएम हेमंत सोरेन पर गलत तरीके से जमीन खरीदने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि पूरे मामले में वो जल्द ही राज्यपाल से मिलकर जांच की मांग करेंगे.
दुमका परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने
मामले का खुलासा करते हुए कहा कि मेरे पास हेमंत सोरेन के नाम से धनबाद एवं
अन्य जिलों में गलत तरीके से खरीदे गए 66 जमीन की डीड मेरे पास है.
उससे अधिक भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि जो सीएम बहुरूपिया हो और कानून की धज्जियां उड़ाता हो ऐसे सीएम को खुद त्यागपत्र दे देना चाहिए. बाबूलाल ने कहा कि सीएम का कहां-कहां पता है वह खुद बता नहीं रहे है. समय-समय पर सीएम अपना पता बदलते रहते है.
रघुवर दास ने भी लगा चुके हैं गंभीर आरोप
बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने कहा कि चान्हो के बिजूपाड़ा के बेहरा नामक स्थान पर सोहराय लाइव प्राइवेट लि. के नाम से सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर औद्योगिक भूमि अलॉट कर दी. इसके अलावा उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की कंपनी शिव शक्ति एंटरप्राइजेज के नाम पर पकड़िया में 11.7 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गयी है. जिसमें 90 लाख रुपए का निवेश भी किया गया है.
विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर बड़ा आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की कंपनी महाकाल स्टोन चिप्स को साहेबगंज के मारी मौजा में 6.25 एकड़ भूमि आवंटित की गई है. बीजेपी के शासनकाल में सरकार ने एक अलग से कॉलम धर्म के नाम पर बनाया था, जिससे गरीब आदिवासियों को आरक्षण का फायदा मिल सके, लेकिन हेमंत सरकार ने चुपके वह कॉलम हटा दिया. जिससे ईसाई धर्म में परिवर्तित हुए लोग इसका लाभ उठा रहे हैं, जबकि गरीब आदिवासियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है.
रिपोर्ट: आशिष
Highlights


