East John Senior Badminton Championship concludes, दुमका में जल्द खुलेगा बैडमिंटन एकेडमी  

ईस्ट जॉन सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Dumka– ईस्ट जॉन सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हो गया.

इस प्रतियोगता में उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश का दबदबा कायम रहा.

फाईनल मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ध्रुव रावत और उन्नति विष्ट की जोड़ी ने मिक्स युगल में परचम लहराया.

उत्तराखंड, उतर प्रदेश, उड़ीसा , बिहार , झारखण्ड और बंगाल के 150 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया.

यह देखना बेहद दुखद रहा कि झारखंड की दूसरी राजधानी का तमगा हासिल दुमका में आयोजित इस प्रतियोगिता में किसी भी स्थानीय खिलाड़ी ने भाग नहीं लिया.

प्रतिभावान खिलाड़ियों में कैसे  निखारा जाय इसकी चिंता नहीं की जा रही है.

पुरुष युगल में विजेता बने खिलाड़ी को दुमका बैडमिंटन एशोसिएशन के तरफ से 45 हजार का नगद पुरस्कार और चमचमाती ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र दिया गया.

इसके साथ ही  उपविजेता को 22 हजार 500 रुपये के साथ सम्मानित किया गया.

मिक्स युगल में भी विजेता खिलाड़ी को 45 हजार और उपविजेता को 22 हजार 500 नगद पुरस्कार दिया गया.

महिला युगल में विजेता टीम को 45 हजार का पुरस्कार और उपविजेता 22 हजार 500 दिया गया.

समापन समारोह मे शामिल होने पहुंचे प्रदीप यादव और खेल मंत्री हफीजुल हसन के समक्ष डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मण्डल ने एक बार फिर से दुमका में बैडमिंटन एकेडमी खोले जाने की  मांग दुहरायी.

इसके जवाब में मंत्री हफीजुल हसन जल्द ही इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया.

रिपोर्ट- विजय तिवारी

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...