Tuesday, July 1, 2025

Latest News

Related Posts

वाराणसी समेत उत्तरी भारत में उमड़-घुमड़ रहे बदरा और बरसी बूंदें, 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसमी मिजाज

वाराणसी : वाराणसी समेत उत्तरी भारत में उमड़-घुमड़ रहे बदरा और बरसी बूंदें, 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसमी मिजाज। वाराणसी समेत न केवल पूर्वी यूपी बल्कि उत्तरी भारत में आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीें बूंदाबांदी भी हो रही है।

बीते बुधवार से शुरू हुए मौसमी मिजाज का यह दौर शुक्रवार की सुबह भी बना हुआ है। इससे हवाओं में ठंडक है और मौसम सुहाना हुआ है। साथ ही लोगों को असमय ही झुलसाने वाली गर्मी से तनिक राहत मिली है। लेकिन यह ज्यादा समय नहीं रहने वाला।

भारतीय मौसम विभा (IMD) ने अगले 2 दिनों में फिर से मौसमी मिजाज के बदलने का अनुमान व्यक्त किया है। विशेषकर उत्तरी भारत में मौसम के मिजाज के संकेत हैं।

दो दिन बाद के मौसम का अनुमान…

भारतीय मौसम विभा (IMD) के ताजा बुलेटिन ने उत्तर भारत में मौजूदा और दो दिनों में बदलने वाले मौसमी मिजाज का जिक्र किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, यूपी और बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही IMD ने यूपी-एमपी से लेकर बिहार तक में लगातार बदलते मौसमी मिजाज को लेकर अलर्ट जारी किया था।

IMD के मुताबिक इस दौरान कई तेज हवाओं की क्रम बनेगा तो कई बार मौसम सुहाना होने के अहसास होता तो कुछ बाहर बेतहाशा गर्मी भी परेशानी कर सकती है। उसी क्रम में वाराणसी समेत यूपी में बीते बुधवार की शाम से ही बादलों की हलचल बनी हुई देखी गई है।

मध्यम से तेज गति के हवाओं के साथ ही बादलों के गर्जन और बूंदाबांदी भी देखने को मिली है। गुरूवार की सुबह से हवाओं में भी ठंडक बनी हुई हैं।

हालांकि बादलों से सूरज की लुकाछिपी के बीच धूप के भी रह-रह कर खिलने का क्रम जारी है लेकिन कुल मिलाकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमानों के मुताबिक मौसमी मिजाज अपने अस्थिर रूप का दर्शन करा रहा है।

मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर
मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली-NCR में ऐसा होगा मौसम का मिजाज…

भारतीय मौसम विभा (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मिली राहत का दौर खत्म हो गया है। अब दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर के राज्यों में तापमान चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी।

IMD के मुताबिक मार्च माह के अंत तक ही अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस कारण दिल्ली और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भी मौसम बदलने की संभावना है।

IMD  का पूर्वानुमान है कि दिल्ली-NCR में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 25 मार्च तक यह 36 और 18 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

दूसरी तरफ दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। वहीं, गाजियाबाद में मार्च में जून जैसा हाल देखकर स्वास्थ्य विभाग ने बीते बृहस्पतिवार को  हीट वेव (लू) को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।

बता दें कि पिछले वर्ष हीट वेव से 21 लोगों की मौत हुई थी। IMD की रिपोर्ट के आधार पर जारी की गई एडवाइजरी में 11 बजे से चार बजे के बीच धूप में न निकलने की सलाह दी गई है।

बदलते मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर
बदलते मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर

मौसमी मिजाज को लेकर IMD के ताजा बुलेटिन की मुख्य बातें…

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 21 मार्च से दिल्ली NCR में मौसम साफ हो जाएगा और धूप तेज हो जाएगी। कल से दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है।

इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवाओं की रफ्तार आज से कम पड़ने लगेगी। इसके बाद कल से यह और कम हो जाएगी। इसके साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। 25 से 27 मार्च के बीच गर्मी एक बार फिर काफी तीखी हो जाएगी और लोगों की परेशानियां बढ़ाएगी।

देशभर में इस वक्त मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं दिल्ली-NCR में पारा अभी से चढ़ने लगा है, हालांकि मार्च का महीना खत्म होने में 10 दिन बचे हैं। IMD ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।

21 से 25 मार्च के बीच हवाओं की गति धीमी रहेगी। यह 4 से 16 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री तक रह सकता है।

बदलते मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर
बदलते मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर

राजधानी का तापमान अभी आरामदायक स्तर पर बना हुआ है। बीते दस दिनों में न्यूनतम तापमान सबसे कम बुधवार को रहा। इस हफ्ते के दौरान अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। 25 से 27 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर पर पहुंच सकता है। यह इस महीने का सबसे गर्म दौर हो सकता है।

इस बीच 21 मार्च की सुबह हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। यह बारिश बहुत हल्की और कम समय के लिए होगी। इसकी वजह से 21 व 22 मार्च को तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।

इसके बाद यह तेजी से बढ़ेगा। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट है, दिन में अच्छी धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, अगले 36 घंटों के दौरान ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट है। इस दौरान बारिश भी दस्तक दे सकती है। 26 मार्च तक घाटी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 मार्च से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...