Barh में दबंगों ने की किसान की पिटाई, एक की मौत दूसरा गंभीर

Barh : राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र से घटना सामने आ रही है जहां दबंगों ने एक किसान की पीट कर हत्या कर दी जबकि एक बुरी तरह से जख्मी है। घटना बाढ़ के सलीमपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव की है जहां दबंगों ने दो किसान की जम कर पिटाई कर दी। पिटाई से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से जख्मी है।

किसान की मौत से आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत में धान का बिचड़ा लगा रहे थे तभी सैदपुर के कुछ दबंग किसानों ने अपने जानवर को उसके खेत में जबरन घुसा दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और दबंगों ने किसान की पिटाई कर दी। मारपीट से एक मजदूर विनोद रजक की मौत हो गई जबकि एक अन्य अजय दास बुरी तरह से जख्मी है।

किसान की मौत के बाद ग्रामीण और परिजन सड़क जाम कर मुआवजा और हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस लोगों को समझने में जुट गई है। हालांकि पुलिस हत्या में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी की बात कर रही है।

पटना से विकास की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

शिक्षा विभाग ने BENCH-DESK आपूर्ति में गड़बड़ी करने वाले पर करेगी कार्रवाई, दिया जांच का आदेश

barh barh barh barh

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...