बरकट्ठा में पत्नी ने पति की हत्या कर 18 घंटे घर में रखा शव

बरकट्ठा. बरकट्ठा प्रखंड के बेलकप्पी पंचायत के सिमराटांड गांव के परमेश्वर भुइयां की पत्नी सरिता देवी ने अपने पति की हत्या करने के बाद 18 घंटे तक घर में बंद रखा। जब मृतक घर से बाहर नहीं निकले तब पड़ोसियों के पूछने पर मृतक की पत्नी ने बताया कि वे कल से ससुराल गए हैं।

बुधवार के शाम मृतक का शरीर गंध देने लगा तो आसपास के लोगों ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पाण्डेय को सूचना दी। उसके बाद मुखिया प्रतिनिधि ने गोरहर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया।

बरकट्ठा से पीयूष पाण्डेय की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...