आपराधिक घटना से पहले Criminal चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार भी बरामद

बांका: बांका में पुलिस ने शनिवार को अपराध को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, तीन गोली भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव का मिथुन कुमार और छोटी जानकीपुर गांव का बादल कुमार के रूप में की गई। मामले में बांका के एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरपुर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति एक ई-रिक्शा से पवई की तरफ किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं तथा उनके पास अवैध हथियार भी है।

मामले की सूचना मिलने के बाद अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज झा ने वरीय पदाधिकारी को सूचना दी और प्राप्त निर्देश के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। चपरी गांव के पास गठित टीम की पुलिस गाड़ी को देख कर अपराधी ई-रिक्शा समेत भागने की कोशिश करने लगा। ई-रिक्शा समेत भागते हुए देख पुलिस टीम ने पीछा किया और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की तलाशी में इनके पास से एक अवैध देशी कट्टा एवं तीन गोली बरामद की गई। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई कांड दर्ज हैं। इनके खिलाफ भागलपुर में मामला दर्ज है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     Begusarai में दोस्त ने ही दोस्त को मार दी गोली

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Criminal Criminal Criminal

Criminal

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...