जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी के दौरे से पहले धमाका, जमीन में बना डेढ़ फुट का गहरा गड्ढा

जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी के दौरे से पहले धमाका, जमीन में बना डेढ़ फुट का गहरा गड्ढा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

जम्मू कश्मीर दौरे से कुछ घंटे पहले जम्मू में एक संदिग्ध धमाका हुआ, जिसके बाद अफरातफरी मच गई.

रविवार सुबह हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका जम्मू के बिश्नाह के गांव ललियाना में हुआ.

यह पीएम की रैली स्थल से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित है.

वहीं इस धमाके से जमीन में डेढ फुट गहरा गड्ढा बन गया.

बता दें कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहेंगे.

इस दौरान पीएम करीब 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

इसमें इस केंद्र शासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों के हमेशा एक-दूसरे से जोड़ने वाला

बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन भी शामिल है.

शुक्रवार को आतंकियों ने आत्मघाती हमले का किया था प्लान

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले शुक्रवार को आतंकियों ने एक आत्मघाती हमले का प्लान किया था, लेकिन सीआईएसएफ की मुस्तैदी ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की इस कोशिश को नाकाम कर दिया था. सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें 2 संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था. वहीं मुठभेड़ में सीआईएसएफ के एक अधिकारी भी शहीद हुए थे. यह एनकाउंटर जम्मू के बाहरी इलाके सुंजवां में हुआ था.

पल्ली से करेंगे एक नई पहल की शुरुआत

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने और देश भर की ‘ग्राम सभाओं’ को संबोधित करने के लिए वहां जा रहे हैं. वह सांबा जिले की पल्ली पंचायत का भी दौरा करेंगे. इस मौके पर पीएम देश के हर जिले में 75 जलाशयों के विकास और पुनर्जीवन के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री ‘अमृत सरोवर’ नाम से एक नई पहल की शुरुआत भी करेंगे.

जम्मू कश्मीर को मिलेंगे कई खास गिफ्ट

पीएम इस दौरे में कई ऐसे विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे जो जम्मू कश्मीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा और उसके विकास में सहायक होगा. इसी कड़ी में वह 3,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन करेंगे.

8.45 किलोमीटर लंबी सुरंग बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी को 16 किलोमीटर कम कर देगी. इससे लोगों का करीब डेढ़ घंटा बचेगा. मोदी करीब 7500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के तीन रोड पैकेज का भी शिलान्यास करेंगे.

आतंकियों के रडार पर PM Modi और BJP के कई नेता, मंत्री ने कहा- मदरसों की हो जांच

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...