Advertisment

Lalu राज के बारे में युवा पीढ़ी पूछ लें अपने गार्जियन से, MP राधामोहन सिंह ने कहा…

पूर्वी चंपारण: बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग ने पूर्वी चंपारण में लुक बाबा महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में पटना से पहुंचे कलाकारों ने समा बांधा और लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम मोतिहारी के लखौरा में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का उद्घाटन मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह, विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबू यादव, एमएलसी महेश्वर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही विकास का एकमात्र विकल्प बताया।

उन्होंने लालू परिवार पर हमला भी किया और कहा कि लालू राज के बारे जो नहीं जानते हैं वे अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों से पूछ लें कि एक वक्त था जब लोग घर से निकलने से भी डरते थे।अँधेरा हो जाने के बाद आप सड़कों पर नहीं चल सकते थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त में लोग अगर वोट करने के लिए बूथ तक चले जाते थे तो उनकी भी पिटाई हो जाती थी। अपराध चरम पर था। नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को बदल दिया और आज लोग निर्भीक हो कर कहीं भी आते जाते हैं। अगर बिहार का विकास चाहते हैं तो फिर नीतीश और मोदी पर ही भरोसा करना होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     Hiva Truck ने तीन को रौंदा, एक बच्ची समेत दो की मौत, एक जख्मी

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Lalu Lalu Lalu

Lalu

Highlights

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...