भूटान के गृह मंत्री ने राजगीर नेचर और जू सफारी का दौरा किया

पटना. भूटान के गृह मंत्री ल्योन्पो त्सेरिंग ने बुधवार को राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का विशेष दौरा किया। इनके साथ केंद्रीय संन्यासी निकाय के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक नेता महामहोपाध्याय लोपोन सं-नगग येशे दोर्जे रिनपोचे, तथा पुनाखा से वरिष्ठ संन्यासी प्रतिनिधि भी साथ रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और विभिन्न शाकाहारी जीवों के पिंजरों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्लास ब्रिज पर फोटोग्राफी की और राजगीर की पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य का आनंद लिया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, और पर्यावरण-पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

भूटानी प्रतिनिधियों ने कहा कि राजगीर चिड़ियाघर और नेचर सफारी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इसे ‘संरक्षण और पर्यटन का संगम’ बताया।

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...